Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सत्यदेव डिग्री कालेज में एनएसएस के छात्रों ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम

गाजीपुर।सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाधिपुरम बोरसिया में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का छठा दिन रहा। जिसमें मुख्य अतिथि सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान की सराहना की एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर विद्यार्थियों ने लोकगीत, हास्य-व्यंग्य, कविता तथा डॉन्स से सबका मनोरंजन कराया। नवनीत कुमार वर्मा ने ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन को विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास  तथा उनमें छुपे हुए प्रतिभा को नया आयाम देने के लिए आवश्यक बताया।  अंत में डायरेक्ट अमित कुमार रघुवंशी ने स्वंमसेवकों का उत्साह वर्धन किया । इस मौके पर शैलेन्द्र शाश्वत,डा कृपा शंकर सिंह, डॉ आलोक कुशवाहा, डॉ मनीष पांडेय, शाहेला परवीन, दिलीप कुमार, मोती कुमार वर्मा आदि रहे।

Popular Articles