
गाजीपुर।उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ गाजीपुर जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा दिनांक 18 मार्च को ऐतिहासिक होली मिलन समारोह नलकूप मण्डल परिसर में समय 11 बजे से आयोजित किया जाएगा । यह जानकारी कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी ने देते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम लाल यादव तथा चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह होगे। इसके अलावा मिनिस्टीरियल फेडरेशन आफ एशोसिएशन , चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी एशोसिएशन के पदाधिकारी व अन्य प्रान्तीय नेता उपस्थित रहेंगे । जिलाध्यक्ष ने सभी कर्मचारी साथियों से अपील किया है कि महासंघ के होली मिलन समारोह में समय से उपस्थित होकर सफल बनाये ।




