
गाजीपुर।जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में ‘‘निपुण भारत मिशन’’ के क्रियान्वयन के लिए जनपदीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में निपुण भारत मिशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने शिक्षक उपस्थिति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश खण्ड शिक्षा अधिकारियों को दिया। विद्यालय में शिक्षकों द्वारा आधारशिला क्रियान्वयन संदर्शिका व शिक्षण अधिकत्म सामग्रियों का शत-प्रतिशत प्रयोग सुनिश्चित कराये जाने के लिए समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया। आगामी माह में होन वाली बैठक में सभी एआरपी को भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया। अकादमिक रिर्सोस पर्सन (एआरपी) के रिक्त पदो पर द्वितीय चरण में एआरपी चयन के अन्तर्गत समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने ब्लॉक से पांच-पांच शिक्षकों को एआरपी पद पर आवेदन कराये जाने के लिए निर्देशित किया । जर्जर विद्यालयों का आंकलन त्रिस्तरीय सदस्यीय समिति से जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही को सम्पन्न कराने के लिए निर्देशित किया ।




