
गाजीपुर। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए सरकार की तरफ से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने पुलिस लाइन से स्कार्पियो पीआरवी यूपी 112 की 16 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इन नई गाड़ियों को शामिल करने का मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों में भी आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की पहुंच को और अधिक त्वरित बनाना तथा प्रभावी गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करना है।उन्होंने कहा कि इन गाड़ियों के जुड़ने से चार पहिया स्कार्पियो पीआरवी 112 की रिस्पांस टाइम में और कमी आएगी। जिससे जनता को समय पर पुलिस सहायता उपलब्ध हो सकेगी। एसपी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। चार पहिया पीआरवी 112 की इन नई गाड़ियों के आने से पुलिस की कार्यक्षमता और बढ़ेगी, जिससे हम जनता को बेहतर एवं त्वरित सेवा प्रदान करने में सक्षम होंगे। अवसर पर पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।




