Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बच्चियों के जन्म पर उदास न हो बल्कि उत्सव मनाएंः डा.बबीता सिंह

गाजीपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा. बबीता सिंह चौहान ने गुरुवार को महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होने महिला वार्ड, अल्ट्रासाउंड कक्ष में जा कर स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों तथा उनके साथ आये परिजनों से बात कर जानकारी प्राप्त कर चिकित्सालय की व्यवस्था का हाल जाना। मातृ शिशु विंग, ओपीडी कक्ष, केएमसी, आपरेशन थियेटर निरीक्षण का किया। उन्होने पूरे परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इस दौरान नवजात बच्चियों के माताओं तथा परिवारजनो से मुलाकात कर कहा कि बच्चियों के जन्म पर उदास न हो बल्कि उत्सव मनाए। बेटे-बेटी में किसी भी प्रकार का भेदभाव ना करें। बेटियों को भी अच्छी शिक्षा दे,उनको जागरूक करे, आजादी दे ।उनके सपनो को दबाए नहीं बल्कि उनके सपनो को साकार करने में उनका भरपूर सहयोग करे।

अध्यक्ष ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत नवजात बच्चियों के जन्म के अवसर पर कन्या जन्मोत्सव केक काट कर मनाया तथा माताओं को बेबी किट एवं फल की टोकरी वितरण किया। इसके बाद महिला चिकित्सालय में ही गर्भावती महिलाओं का गोदभराई एवं बच्चो का अन्नप्रासन किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज आनन्द मिश्रा, सीएमएस उमेश कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, राज्य महिला आयोग कि सदस्य सुनीता श्रीवास्तव, सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles