
देवकली (गाजीपुर)। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजनपुर ग्राम में बुधवार की रात मे चोरों ने छत के सहारे घर में घुस कर बालरूप यादव के घर से कीमती कपङे, सोने का चॆन,झुमका,अंगुठी,मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवरात तथा 50 हजार नकदी उठा ले गये। इस मामले में पीडित ने चोरी की तहरीर कोतवाली में दिया है। जानकारी के अनुसार खोजनपुर गांव निवासी बालरुप यादव का परिवार रात में खाना खाकर सो रहा था। देर रात चोर छत के सहारे घर में घुस गये। इसके बाद चोर कमरे में घुसकर बक्सेव आलमीरा का लाता तोड़कर उसमें रखा पचास हजार रुपये नकद हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गये। सुबह जब परिवार के लोग जगे तो घर का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। कीमती सामान गायब था। चोरी कीजानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। ग्राम प्रधान विरेन्द्र यादव ने चोरी की सूचना 112 तथा सौदपुर पुलिस को दी। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस मामले की छानबीन के साथ ही चोरों की तलाश मे जुट गयी ।




