Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला जज धर्मेद्र पांडेय ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

गाजीपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर 10 मार्च  को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च के प्रचार-प्रसार के लिए जनपद न्यायालय गेट सं. एक से जागरूकता रैली एवं प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। जनपद न्यायाधीश ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च के माध्यम से अपने वादों का सहज एवं सुलभ निस्तारण करा सकते है। जिसमें वैवाहिक विवाद, घरेलू हिंसा, दुर्घटना दावा, ऋण वसूली, सेवा विवाद बंटवारा सम्बंधित विवाद व शमनीय अपराधिक मामलों आदि से संबंधित वादों का निस्तारण सुलह-समझौता के माध्यम से करा सकते है।जागरुकता रैली में  संजय हरी शुक्ला पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण,  अली रजा अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-03, शक्ति सिंह-। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01/नोडल अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अभिमन्यू सिंह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, राम अवतार प्रसाद विशेष न्यायाधीश पॉक्सो,  अलख कुमार स्पेशल जज ईसीएक्ट, नूतन द्विवेदी मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी व अर्चना-।। सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, यूबीआई व अन्य बैंको के अधिकारीगण एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम सिंह व महासचिव अंजनी कुमार ठाकुर, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय अधिवक्तागण, पैनल अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, पराविधिक स्वयं सेवकगण व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular Articles