
गाजीपुर। राष्ट्र सेविका समिति के ओर से अवध पैराडाइज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं का एक सांस्कृतिक के साथ सामाजिक कार्यक्रम बी हुआ। होली मिलन का उद्देश्य आपसी स्नेह, संगठन की एकता और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना है। होली के गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम पारंपरिक फाग, होली गीत, नृत्य किया गया। इस मौके पर सभी बहनें एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर तथा पुष्प वर्षा कर होली खेली । कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा। समारोह में विभाग संचालिका नीलम राय ,जिला कार्यवाहिक नीलम, नगर कार्यवाहिक सोनी ,नगर बौद्धिक प्रमुख कल्याणी,जिला व्यवस्था प्रमुख सुमन सरिता ,अर्चना ,सुधा परिधी,सीमा,रीता,गुंजन,सबिता,शालिनी ,शिवानी, संजू एवं विचार परिवार से साधना राय,किरण सिंह,माया ,लालसा भारद्वाज ,प्रीति आदि की उपस्थिति रही।




