Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सरकार की योजनाएं देश के विकास व जनता के कल्याण में सर्वोपरिः विनोद अग्रवाल

गाजीपुर।पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत भाजपा सदर पश्चिमी मंडल का रविवार से आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम दिन की कार्यशाला चार सत्रों में हुई। प्रशिक्षण वर्ग की सातवीं व अंतिम कार्यशाला को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को देश के समृद्धि व जनता के कल्याण मे सर्वोपरि बताया और कहा कि देश को 2047 तक विकसित करने का लक्ष्य लेकर सरकार काम कर रही है।सत्र की अध्यक्षता जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा व संचालन मंडल अध्यक्ष काशी चौहान ने किया।बुथ प्रबंधन के पांचवें सत्र को जिला महामंत्री प्रवीण सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि बूथ प्रबंधन में मतदाता सूची का अध्ययन, नए मतदाताओं से संपर्क, तथा प्रत्येक परिवार तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नियमित रूप से अपने क्षेत्र में जनसंपर्क बनाए रखें और समाज के हर वर्ग के लोगों से संवाद स्थापित करें। सत्र की अध्यक्षता काशी चौहान व संचालन मंडल महामंत्री उदय प्रताप सिंह ने किया।चतुर्थ सत्र में “संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण विषय पर मुख्य वक्ता भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक जायसवाल ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं में निहित होती है। उन्होंने कहा कि यदि संगठन को मजबूत बनाना है तो प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पहुंचकर संगठन का विस्तार करना होगा।इस सत्र की अध्यक्षता गोपाल राय तथा संचालन सुरेश बिंद ने किया।इस अवसर पर भाजपा कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता, राम जी बलवंत,हजारी लाल वर्मा, सुनीता सिंह,सूर्यशेखर सिंह, सुमन बिंद,विनय प्रकाश, कमलेश गुप्ता, अशोक कुशवाहा उपस्थित रहे।

Popular Articles