
गाजीपुर। डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना में युवाओं को सामाजिक भागीदारी के माध्यम से राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया जाता है। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेस के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना का उद्देश्य यह है कि पढ़ते हुए राष्ट्र की सेवा करना और राष्ट्र को नई ऊंचाई तक ले जाना। अपने आसपास जागरूकता, प्रभात फेरी, संपर्क के माध्यम से सेवा, सुरक्षा, स्वच्छता, राष्ट्रीय विकास एवं भारतीय संस्कृति से अवगत कराना।प्रोफेसर आनंद सिंह ने कहा कि भारत के महान मनीषी युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद 1893 में अमेरिका जाकर के संपूर्ण विश्व पटल पर भारत की सनातन संस्कृति का परचम लहराया एवं संपूर्ण विश्व को भारतीय संस्कृति से अवगत कराया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना देश के युवाओं के विकास का एक सशक्त मंच है, जिसके माध्यम से युवा सामाजिक भागीदारी के द्वारा राष्ट्र की सेवा करके सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं ने सर्वप्रथम महाविद्यालय परिसर की सफाई की गई। संचालन रविंद्र कुमार ने किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सिंह, विश्वकर्मा प्रसाद, गोवर्धन पासवान, राजेश सिंह, कमलेश यादव, सुधीर सिंह, माया चौहान, जंगली प्रसाद पटेल एवं समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहे।




