Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डॉo राम नारायण तिवारी लोक गौरव सम्मान से सम्मानित

गाजीपुर। गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी की ओर से आयोजित फगुआ महोत्सव में उत्तर प्रदेश और बिहार से 21 टीमों ने प्रतिभाग किया।  जिसमें बारांचवर के सुधीर यादव को प्रथम स्थान , रेवतीपुर की यशस्विनी पाण्डेय को द्वितीय एवं सदर अंकित राजभर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर नीतू सरगम और पांचवे स्थान पर सतीश बेदर्दी की टीम रही ! फगुआ का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय गीता मनीषी श्री योगी आनंद , विशिष्ट अतिथि जेल अधीक्षक जेपी दूबे तथा संस्था के संरक्षक नागेन्द्र नाथ पांडेय ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।  इस वर्ष गंधर्व म्यूजिक एकेडमी लोक गौरव सम्मान 2026 से प्रोo डॉo राम नारायण तिवारी को सम्मानित किया गया। डॉ तिवारी ने कहा कि गंधर्व म्यूजिक एकेडमी के इस भगीरथ प्रयास की जितनी सराहना की जाए कम है ,क्योंकि आज कल के आधुनिक युग में अपनी पुरातन परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो संकल्प एकेडमी में लिया है वो सबके बस की बात नहीं है । इससे समाज में समरसता , एकजुटता और नए युवाओं में अनुशासन एवं संस्कार बढ़ेगा ।

निर्णायक मंडल में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत के संयोजक अरविंद चित्रांश , प्रसार भारती आकाशवाणी के टॉप ग्रेड कलाकार ढोलक सम्राट सुभाष कन्नौजिया एवं लोक गायक राम अलम सिंह मधुर रहे। जिन्हें संस्था के संरक्षक एवं डॉ. राम नारायण तिवारी ने सम्मानित किया । इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,पूर्व चेयरमैन  विनोद अग्रवाल, प्रो. डॉ. आनंद सिंह , डॉ. सानंद सिंह, शुभ्रा होटल के मुख्य प्रबंध निदेशक अभिषेक दत्ता, मोनिका शर्मा , सूरज राय, डॉ. श्रीकांत पांडेय , डॉ. उमा निवास मिश्र , फिरोज अहमद, एड. रविशंकर , अमरनाथ तिवारी अमर , डॉ. डीपी सिंह, डॉ. एम डी सिंह , भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री प्रिय पुरोहित , फिल्म निर्माता करन पांडेय जी, संतोष जायसवाल, विपिन बिहारी राय, परमानंद जायसवाल , दिलीप आर्य, पुष्पेंद्र पाण्डेय, विनोद मिश्रा, अमरनाथ तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे ! संचालन आकाश विजय त्रिपाठी तथा अध्यक्षता नागेन्द्र नाथ पाण्डेय ने किया  अंत में एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Popular Articles