Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रधान कल्पना यादव ने दो सौ महिलाओं को किया सम्मानित

गाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत रसूलपुर टी शेखपुर में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश चन्द्र उपाध्याय, विशिष्ट अतिथि प्रधानाध्यापिका गायत्री राय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके बाद ग्राम प्रधान कल्पना यादव ने कहा कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने से ही गांव, समाज और देश का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर उन्होंने लगभग दो सौ महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि डीपीआरओ रमेश चन्द्र उपाध्याय ने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ गांव की महिलाओं को अवश्य उठाना चाहिए।प्रधानाध्यापिका गायत्री राय ने भी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी भूमिका को मजबूती के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। अंत में सभी अतिथियों और महिलाओं ने मिलकर महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया। महिलाओं के सम्मान तथा सशक्तिकरण का संदेश पूरे गांव में फैलाया गया।इस मौके पर सफाई कर्मचारी माधो सिंह चौहान , खरपतु , सिताब चंद्र , अजय यादव , टीपू, बृजेश यादव , इसरावती , गुड़िया आदि सैकड़ों महिलाए उपस्थित रही। अध्यक्षता ग्राम प्रधान कल्पना यादव तथा संचालन गुल्लू सिंह यादव ने किया।

Popular Articles