
गाजीपुर।समाजवादी पार्टी कार्यालय जंगीपुर में विधानसभा की मासिक बैठक एवं 15 मार्च को कांशीराम की जयंती मनाए जाने की तैयारी पर चर्चा हुई। बैठक में विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से कितने वोट कटे और कितने वोट बढ़े। कहा कि जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में अभी तक 77% नोटिस ही जमा हो पाए हैं और अभी तक 23% नोटिस का समायोजन नहीं हो पाया है। इसलिए आप सभी नेता और कार्यकर्ता इसे जल्द से जल्द पूरा करवाने का काम करें,।डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि अखिलेश यादव देश के तीसरे नंबर के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। लेकिन हमें ऐसा लगता है कि वह देश के विपक्ष का इकलौता ऐसे नेता है जिन्होंने अपने बातों को लोकसभा में बहुत ही प्रमुखता से रखने का काम करते हैं। विधायक ने कहा कि मैं बड़े परिवार से नहीं आया हूं मैं भी आपके दुख दर्द को समझता हूं और मैं एक-एक गरीब मजदूर दलित पिछड़े को अच्छी तरह से जानता हूं और पहचानता हूं, मैं सरकार में नहीं हूं पर मुझसे जितना हो पाता है वह करने का कोशिश करता हूं। उन्होने 15 मार्च को स्वर्गीय कांशीराम के जयंती पर अधिक से अधिक संख्या में सरजू पांडे पार्क में पहुंचने का आवाहन किया। विधानसभा के प्रभारी मुन्नीलाल राजभर ने कहा कि राजभर समाज के एक नेता ओमप्रकाश राजभर है बीते चुनाव में कहते थे कि योगी को वहां भेजूंगा जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है और वह यह अभी कहने का काम करते थे कि उनको वहां भेजेंगे जहां वह मंदिर में घंटा बजाने का काम कर रहे थे ।लेकिन आज इतना कुछ होने के बावजूद ओमप्रकाश राजभर सरकार में मंत्री बनकर अपना तिजोरी भर रहे हैं,और राजभर समाज के लोगों के वोटो को बेचने का काम कर रहे हैं। बैठक में जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामजन्म चौहान, रविंद्र प्रताप यादव, दारा यादव ब्लॉक अध्यक्ष सदर,राम प्रकाश ब्लॉक अध्यक्ष मरदह, राजेन्द्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष बिरनो,लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष अमित ठाकुर,विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुनीता यादव ,राकेश खरवार, अवधेश कुमार, रामविलास बिन्द, सचिन कुशवाहा, रामाशीष सिंह कुशवाहा,मन्नू लाल बिंद, वीरेंद्र यादव बबलू, सुनील यादव सोनू ,राम भरोसे यादव राधे मुनि यादव इत्यादि लोग उपस्थितरहे संचालन विधानसभा महासचिव जितेंद्र चौहान ने किया।




