Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अगर महिलाएं सशक्त होगी तो हमारा देश भी सशक्त बनेगाः सरिता अग्रवाल

गाजीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं का मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ के साथ वर्चुअल माध्यम से संवाद कार्यक्रम आडिटोरियम सभागार में हुआ। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ जिले मे सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका को नियुक्ति पत्र दिया गया। वर्चुवल संवाद के दौरान ग़ाज़ीपुर की ग्राम पंचायत दुर्खुशी ,विकास खंड मरदह की रहने वाली प्रमिला के पति के देहान्त के बाद दुनिया उजड़ गई थी। योगी सरकार की आर्थिक योजनाओं का सहरा मिला तब उनकी जिंदगी से धीरे-धीरे अँधेरा छटने लगा है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग़ाज़ीपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडी खुद प्रमिला देवी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बताया कि उनको  निराश्रित महिला पेंशन,कन्या सुमंगला योजना बेटी को, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना दोनों बच्चों के शिक्षा और भरण-पोषण  हेतु,  उज्ज्वला गैस कनेक्शन,पात्र गृहस्थी के तहत राशन मिलता है और वे कम्पोज़िट विद्यालय में रसोईया का काम भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने रसोइयो के लिए पांच लाख रूपये तक के ईलाज हेतु आयुष्मान कार्ड योजना के बारे में भी बताया और कहा पहली अप्रैल से इसका लाभ मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को नारी शक्ति का प्रतीक बताया और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और उनके लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि अगर महिलाएं सशक्त होगी तो हमारा देश भी सशक्त बनेगा, प्रधान मंत्री एंव मुख्य मंत्री के नेतृत्व में जो योजनाएं चल रही है उससे आच्छादित होकर उन तमाम योजनाओं से लाभ प्राप्त करके आप समाज को उत्कृष्ट स्थान पर ला सकती है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों/योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं, सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्राओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने के साथ नव चयनित मुख्य सेविका साक्षी सिंह को नियुक्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, सूचना अधिकारी राकेश कुमार के अतिरिक्त लगभग 450 लाभार्थी महिलाएं उपस्थित थी।

Popular Articles