Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सदर तहसील में 43 शिकायत और पांच का निस्तारण

गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में हुआ। जिसमें 43 शिकायत प्राप्त हुए। मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 224 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर  29 प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत प्राप्त हुए ।जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 18 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 28 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें तीन का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 39 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें तीन निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें तीन का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 39  शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें सात का मौके पर निस्तारण किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, क्षेत्राधिकारी सदर एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles