
जमानियां (गाजीपुर) । क्षेत्र के बरूईन गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ केंद्र का एसडीएम ज्योति चौरसिया ने शनिवार को औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण कक्ष, खून जांच प्रयोगशाला और ओपीडी कक्ष का निरीक्षण करते हुए वहां आये मरीजों से भी दवा को लेकर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने ब्लड प्रेशर, शुगर जांच की सुविधाओं को देखा। एसडीएम ने अस्पताल के सभी रजिस्टरों की जांच की गई। इनमें दवा स्टॉक रजिस्टर, प्रसव पंजिका और उपस्थिति पंजिका की जांच की गई। निरीक्षण के बाद उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।




