Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की मौत

जमानियां गाजीपुर । कोतवाली क्षेत्र के करमहरी गांव के पास शुक्रवार को दो बाइको की टक्कर में बिहार निवासी दो युवकों की मौत हो गई जबकि करहमरी निवासी परमवीर चौधरी (20) गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को उपचार के लिए दिलदारनगर के निजी अस्पताल ले जाया गया। बताया जाता है कि कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव निवासी निरंजन राम (23) पुत्र लक्ष्मन राम बाईक से अपने दोस्त के साथ किसी कार्य से जमानियां आया था।वापस लौटते समय देवैथा -करमहरी मार्ग पर करमहरी गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना तेज था कि दोनों बाइक सवार सड़क पर फेंका गए। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़ पडे। लोगों ने इसकी सूचना देवैथा चौकी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल बिहार के दोनों युवकों को 102 एम्बुलैंस से लेकर कस्बा बाजार स्थित पीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सक डॉ रुद्रकांत सिंह ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर बड़ेसर गांव स्थित गंगा घाट पर दाह संस्कार में पहुंचे विशनपुरा गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए।जहाँ लक्ष्मन राम ने निरंजन राम की पहचान अपने पुत्र के रुप में कर रोने बिलखने लगे।हालांकि निरंजन संग बाईक के पीछे बैठा दूसरा युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। दुसरे बाइक सवार घायल करमहरी गांव निवासी परमवीर चौधरी का उपचार दिलदारनगर के निजी अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने  वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।कोतवाली प्रभारी राम सजन नागर ने बताया की बाइक के टक्कर में बिहार के दो युवकों की मौत हुई है।जिसमें एक युवक के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।

Popular Articles