
देवकली (गाजीपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड जांच के लिए लगी आधुनिक मशीन का शुभारंभ केन्द्र के प्रभारी डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काटकर एवं नारीयल फोङकर किया।उन्होने ने कहा कि इसके पूर्व यह सुविधा केन्द्र पर उपलब्ध नही था। इस आधुनिक मशीन से ब्लड जांच तथा ट्रूनाट मशीन से बलगम जांच होने से मरीजों को अब दूसरे चिकित्सालयों में नही भटकना पङेगा। इस मशीन में बायो केमिस्ट्री की सभी जांचे होती है। जिसका लाभ सीधे आम लोगों को निःशुल्क प्राप्त होगा। इस मशीन से जांच करने के लिए एलटी हरेंद्र यादव को नियुक्त किया गया है । इस मौके पर डा. विशाल यादव, डा. अखिलेश, डा. आकांक्षा सिंह, डा. सादिया परवीन, लैब प्रभारी चन्द्रशेखर यादव,लैब टेक्नीशियन सुनील कुमार, अभिषेक भारती,फार्मासिस्ट दिलीप सिंह, काउंसलर ओमकार सिंह, एनएएम उर्मिला देवी, स्टॉप नर्स सरिता देवी, पूनम देवी,विवेकानन्द,फेकू यादव,प्रदीप सिंह,मो सेराज सहित अनेक लोग मौजूद थे।




