
गाजीपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अजय कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में जिलाधिकारी अविनाश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पदाधिकारियों ने अधिकारियों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए संगठन के कार्यों और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की।मुलाकात के दौरान नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, जिला महामंत्री अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष हंसराज सिंह कुशवाहा, जिला लेखा संप्रेक्षक धीरज रावत, संगठन मंत्री राम प्रकाश बिंद, सदर ब्लॉक मंत्री आलोक चौबे, भांवरकोल ब्लॉक मंत्री पंकज यादव, ओमवीर सिंह यादव, आबिद आलम, राजेंद्र शर्मा और मनोज कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।सभी पदाधिकारियों ने जिला अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डा,ईरज राजा तथा जिला सहकारी समिति के शाखा प्रबंधक से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन के प्रति सहयोग की अपेक्षा जताई। अधिकारियों ने भी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।




