Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मंडलायुक्त ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण

गाजीपुर । वाराणसी के मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने अपर उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष, जिला सचिवालय, अभिलेख कक्ष (माल), ई-गोवेर्नेनस सेल, का निरीक्षण कर जानकारी ली। उन्होने ई-गोवर्नेन्स सेल में आईजीआरएस/ मुख्यमंत्री हेल्प लाईन की समीक्षा के दौरान लम्बित प्रकरणो का ससमय निस्तारण करने का निर्देश दिया। कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्षों में पुराने पेडिंग केसो को सूचीबद्ध करते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिये। उन्होने निर्देश दिया कि कार्यालय के कार्यों में इस प्रकार की उदासीनता व लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे सभी आवश्यक रजिस्टरों, अभिलेखों एवं दस्तावेजों को अद्यतन रखें। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देना प्राथमिकता है, और यदि कोई कर्मचारी अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाह या उदासीन पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी अविनाश कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर उप जिलाधिकारी विनोद जोसी, एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles