
गाजीपुर। मेरा युवा भारत केन्द्र तथा साई युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए आठ मार्च को महिलाओं की दौड प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्टेडियम में किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए राज्य निदेशक/ओएसडी कपिल देव ने बताया।उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले स्तर पर शासन ने एक हजार महिलाओं के भाग लिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सभी प्रतिभागियों को माई भारत पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। कार्यक्रम के तहत तीन आयु वर्गअन्डर 13, 13 से 18 वर्ष एवं 18 वर्ष से अधिक की तीन प्रतियागिताएं 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड कुल 09 दौड प्रतियोगिताएं एवं मनोरंजक गतिविधि का आयोजन किया जाना है। विजेता प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन सहित जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला पीजी कालेज, जिला क्रीडा अधिकारी, कमान्डेट एनसीसी का सहयोग लिया जा रहा है।




