Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अंतर्राज्यीय फगुआ गायकी प्रतियोगिता आठ को

गाजीपुर।गन्धर्व म्यूजिक एकेडमी की ओर से फगुआ महोत्सव का आयोजन 08 मार्च को नगर के तुलसी सागर , तड़बनवा रोड स्थित गैलेक्सी पैलेस में सुबह 10 बजे से किया गया है। जिसके अंतर्गत अंतर्राज्यीय फगुआ गायकी प्रतियोगिता होती है , इस वर्ष उत्तर प्रदेश और बिहार से कुल 14 टीमें प्रतिभाग करेंगी जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन विजेता समूहों को आकर्षक शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र के साथ ही नगद पुरस्कार राशि से पुरस्कृत किया जाएगा! साथ ही प्रति वर्ष लोक संस्कृति के संरक्षण हेतु एक विशिष्ट व्यक्ति को लोक गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाता है। जो इस वर्ष डॉ. राम नारायण तिवारी को प्रदान किया जाएगा! एकेडमी के निदेशक डॉ. विद्या निवास पाण्डेय ने बताया कि आधुनिकता के चकाचौंध में हम अपनी लोक संस्कृति को भूलते जा रहे हैं नहीं तो कजरी, चैती, फगुआ, बिदेशिया और जतसार जैसे गीतों की गूंज सुनाई देती रहती थी । अपनी उसी पुरातन परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ने वाले इस उत्सव में अपनी भागीदारी अवश्य सुनिश्चित करें।

Popular Articles