
गाजीपुर। परंपरा के अनुसार होली के दूसरे दिन गुरुवार को पुलिस लाइन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों के साथ ही पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली। एक दुसरे के कपड़े भी फाड़ दिये। होली के उमंग में पुलिस कर्मियों ने एसपी , डीएम तथा अन्य अधिकारियों के कपड़े भी फाड़ दिये।पद की गरिमा के बंधन को तोड़कर अधिकारी और कर्मी आपसी प्रेम में पूरी तरह से रंगे नजर आए। अबीर-गुलाल और रंगों की बौछार के बीच उमंग और उत्साह के बीच कपड़ाफाड़ होली खेली गई। ये नजारा देखने लायक था।पुलिस अधिकारियों के साथ कर्मी पूरी तरह से होली तरह से होली की मस्ती में चूर नजर आए।

होली के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। फायरब्रिगेड के वाहन से रंगों की बौछार की गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा , अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण एवं जनपद के समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी और पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।समारोह के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की पर्व शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।




