
गाजीपुर।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में भारत और विश्व के कई देशों में यात्रा भ्रमण करते हुए पावन दिव्य ज्योति कलश यात्रा जिले में पहली मार्च को प्रवेश की है। गायत्री परिवार के प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि जिस अखंड दीपक को बसंत पर्व सन् 1926 को पूज्य गुरुदेव ने दिव्य अनुष्ठान करके जलाया था वह अखंड दीपक बसंत पर्व 2026 को 100 वर्ष पूरे कर चुका है और आज भी अनवरत जल रहा है। उसके सानिध्य में नित्य करोड़ों गायत्री मंत्रों का जप विश्व कल्याण के निमित्त हो रहा है। ज्ञातव्य है कि जो दीपक अनवरत 12 वर्षों तक जल जाता है और उसके सानिध्य में गायत्री मंत्र का जप हो रहा हो उसके दर्शन मात्र से 12 जन्मों का पाप-ताप मिट जाता है उसके सापेक्ष जो दीपक 100 वर्षों से जल रहा हो उसके दर्शन मात्र से अनेक जन्मों का पाप-ताप-संताप मिट जाएगा। शान्तिकुन्ज हरिद्वार से यह “दिव्य ज्योति कलश यात्रा” जिले में हो रहा है। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक लौहर सिंह यादव ने बताया कि यात्रा 01 मार्च को भांवरकोल ब्लॉक, 02 मार्च को बाराचवर ब्लॉक, 05 मार्च को सदर ब्लॉक, 06 मार्च मुहम्मदाबाद ब्लॉक, 07 मार्च कासिमाबाद ब्लॉक, 08 मार्च मरदह ब्लॉक, 09 मार्च बिरनो ब्लॉक, 10 मार्च मनिहारी ब्लॉक, 11 मार्च जखनिया ब्लॉक, 12 मार्च सादात ब्लॉक, 13 मार्च सैदपुर ब्लॉक, 14 मार्च देवकली ब्लॉक, 15 मार्च करंडा ब्लॉक, 16 मार्च जमानिया ब्लॉक, 17 मार्च भदौरा ब्लॉक, 18 मार्च रेवतीपुर ब्लॉक में उपलब्ध रहेगा। पांच मार्च को नगर के बयेपुर, सकलेनाबाद, आमघाट, ददरीघाट, जल निगम, मोहनलाल का पोखरा, रानीपुर, बवाड़ा, खालिसपुर, लक्ष्मीपुर,जंगीपुर होते हुए गायत्री शक्तिपीठ गोड़ा देहाती पर दीप महायज्ञ संपन्न होगा।




