Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

तीन से पांच मार्च तक रहेगा डायवर्जन

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा के निर्देश पर होली को देखते हुए तीन मार्च से समय नौ बजे रात बजे से पांच मार्च को दोपहर बारह बजे तक भारी वाहन का डायवर्जन लागू किया गया है । यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रुट डायवर्जन के अनुसार बलिया/ भांवरकोल की ओर से आने वाले भारी वाहन पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर डायवर्ट कर दिया जाये जो मरदह की तरफ चले जायेगे ।  यदि कोई वाहन किसी कारण से मुहम्मदाबाद की तरफ आ जाती है तो उसे मुहम्मदाबाद तिवारीपुर मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जायेगा । यदि कोई वाहन किसी तरह अटवा मोड़ की तरफ आ जाती है तो उसे अटवा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड दिया जाय । कासिमाबाद व लावा मोड़ से आने वाली भारी वाहन शहर की तरफ नही आयेंगे। लावा मोड़ से नसीरपुर मोड़ की तरफ मोड़ दिये जायेगें । बुजुर्गा की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को चौकिया ओवर ब्रिज से पहले हाइवे पर मोड़ दिया जायेगा । जंगीपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को लावा मोड़ से कासिमाबाद की तरफ मोड़ दिया जाये ।

Popular Articles