Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

निदेशक डा० अमित पात्रा ने ओपियम फैक्ट्री का किया निरीक्षण

गाजीपुर। वित्त मंत्रालय के निर्देश पर भारतीय प्राधोगिकी संस्थान बीएचयू. के निदेशक डा० अमित पात्रा के अगुवाई में बीएचयू. के विशेषज्ञ कमेटी ने ओपियम फैक्ट्री का निरीक्षण किया । ओपियम फैक्ट्री के महाप्रबन्धक दौलत कुमार ने प्रतिष्ठान के बारे में जानकारी प्रदान किया एवं निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री के कार्य अभियंता पंकज श्रीवास्तव ने सभी मशीनो के संचालन और कार्य पद्धति के बारे में बताया तथा कमेटी के सभी विशेषज्ञों द्वारा किए गए प्रश्नो के बारे में जानकारी दी। कारखाना के कार्यकारी प्रबन्धक डा० संजीव कुमार ने उत्पादन के सम्बन्ध में जानकारी दी। प्रतिष्ठान के अजय राय, राजेश कुमार, मोहित भट्ट ने उत्पादन के पद्वति के बारे में जानकारी प्रदान किया। विशेषज्ञो द्वारा उत्पादन पद्धति में परिवर्तन एवं उनके आधुनिकीकरण नए मशीनो को लगाकर उत्पादन वृद्धि में संभावनाओ के बारे में अपना मन्तव्य दर्शित किया। विशेषज्ञ कमेटी अपना रिपोर्ट भारत सरकार को उसके अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजेगी। जिससे इस फैक्ट्री के विकास की संभावनाओं पर बल मिलेगा। टीम के विशेषज्ञों ने फैक्ट्री में लगे पुराने मशीनों द्वारा रिकार्ड उत्पादन करने के लिए प्रतिष्ठान के तकनीकी एवं अन्य कर्मचारियों के मेहनत की सराहना की। कमेटी के सदस्यों का स्वागत सहायक श्रम आयुक्त संजय यादव एवं सहायक समादेष्ठा एसके. चौहान ने किया । कमेटी में अमित पात्रा, निदेशक आईआईटी., बीएचयू., प्रोफेसर एस. के. श्रीवास्तव, निवर्तमान अध्यक्ष, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर राजेश कुमार, डीन एवं अध्यक्ष, सिविल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर आर.एस. सिंह, अध्यक्ष, केमिकल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर के. साई राम अध्यक्ष, फार्मास्यूटिकल इंजीनियरिंग, प्रोफेसर आर.के. सिंह, अध्यक्ष, विद्युत इंजीनियरिंग, प्रोफेसर संदीप कुमार, अध्यक्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग डा.श्रेयांश जैन थे।

Popular Articles