Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

नंदगंज (गाजीपुर)। पुलिस ने कस्बा में महिलाओं का झपट्टा मारकर मंगलसूत्र का लॉकेट एवं मोती छीनने वाला बाइक सवार बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो मंगलसूत्र का लॉकेट व चार मोती पीली धातु, एक तमन्चा, एक खोखा तथा एक कारतूस  बरामद किया है। नंदगंज थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र व उपनिरीक्षक राजकुमार शुक्ल टीम के साथ शुक्रवार की देर रात रामपुर बंतरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसीदौरान मुखबिर की सूचना मिली कि महिलाओं का झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीनने वाला बदमाश उन आभूषणों को बेचने के लिए कहीं जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बरहपुर रेलवे क्रासिंग के बगल से जाने वाले रोड पर पहुंची तो एक युवक जाता दिखा। पुलिस ने उसे रुकने को कहा। पुलिस देखते ही बदमाश भागने लगा। पुलिस टीमने उसे घेर लिया। अपने को घिरा देखकर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिसके जवाब में पुलिस टीम ने भी गोली चलाया। गोली बदमाश के दाहिने पैर मे लगी है और वह घायल हो गया है । उसे जिला अस्पताल भेजा गया ।पूछताछ में उसने अपना नाम चंदौली के धीना थाना के सिलौटा निवासी सर्वजीत यादव बताया।

Popular Articles