Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

कर्मचारियों ने जमकर उड़ाये अबीर गुलाल

गाजीपुर। होली की छुट्टी होने के बाद कर्मचारियों पर ऐसा खुमार चढ़ा कि शनिवार को विकास भवन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव अपने साथियों के साथ विभिन्न विभागों में घुसकर कर्मचारियों को अबीर गुलाल सेसराबोर करने लगे। यह रंगीन नजारा देख गुलाल से बचने के लिये अधिकारी और कर्मचारी बचने लगे। लेकिन कर्मचारियों ने एक न सुनी। सभी को लाल पीला करके छोड़ा। इसके बाद कर्मचारियों ने अधिकारी को रंग गुलाल लगाकर होली पर्व का बधाई दी। इस मौके पर संजय कुँवर, आलोक श्रीवास्तव, नीरज सिंह, मजोज सिंह, बृजेश यादव, अमित कुमार, रामावतार,हीरा, हरिशंकर, संतोष, जितेश,अभिषेक, रविशंकर,राजेश,प्रेम,केदार नाथ सोनकर अमर नाथ आदि मौजूद रहे।

Popular Articles