Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम-एसपी ने जेल का निरीक्षण किया

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा शनिवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला जेल में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही जेल में लगाये गये सीसी टीवी की जंच की गयी। डीएम एवं एसपी ने जेल अस्पताल मे भर्ती कैदियों से स्वास्थ्य के बारे में तथा उनके खान-पान की जानकारी ली। इसके बाद हवालात कार्यालय के स्टाक रजिस्टर की जांच की गयी, इसके पश्चात बारी-बारी से सभी बैरको का निरीक्षण किया गयां। बैरको में बन्दियो के कार्ड पर अगली पेशी का दिनांक को चेक किया गया। कारागार में रसोई घर में मीनू की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा मे मोबाइल व अन्य उपकरण का भीतर न जाये।

Popular Articles