
गाजीपुर। थाना दिवस पर शनिवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना जंगीपुर में फरियादियों की फरियाद सुन गया। उन्होने शिकायतो को जल्द से जल्द निस्तारण के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया। जंगीपुर थाना में सात फरियादियों ने अपनी शिकायतो को दिया। जिसमें मौके दो का निस्तारण किया गया। अधिकारी द्वय ने शिकायतों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी शिकायत आती है उसे राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम वहां मौके पर जाकर निस्तारण करेंगे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता क्षम्य नही होगी।




