Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गाजीपुर। डायरेक्टर (टेक्निकल) जितेंद्र नलवाया एवं मुख्य अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के कार्यालय में सभी विद्युत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की । बैठक में बिजनेस प्लान वर्ष 2024-25, अतिरिक्त बिजनेस प्लान 2024-25 तथा बिजनेस प्लान वर्ष 2025-26 के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही बिजली बिल राहत योजना के तृतीय एवं अंतिम चरण तथा 15 फरवरी से 15 मार्च तक चल रहे अनुरक्षण माह के तहत विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों पर कराए जा रहे अनुरक्षण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों की स्थिति पर समीक्षा की गई।डायरेक्टर एवं मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अनुरक्षण माह के शेष अवधि में सभी लंबित कार्य हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि ग्रीष्मकाल में ओवरलोडिंग अथवा तकनीकी कारणों से विद्युत आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने विशेष रूप से उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि, जर्जर लाइनों के प्रतिस्थापन, ट्रांसफार्मरों की मरम्मत एवं फीडरों की नियमित निगरानी पर जोर दिया। बैठक में सभी खंडों के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी एवं संबंधित तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles