Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकतीः आनंदी बेन पटेल

गाजीपुर। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल 27 फरवरी को पुलिस लाईन सभागार पहुंची। परिसर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें दिव्यांग बच्चो से संवाद कार्यक्रम के साथ दिव्यांग बच्चो में व्हीलचेयर एवं अन्य उपकरण के साथ रिफ्रेसमंट का वितरित किया। इसके बाद राज्यपाल ने विवेकाधीन कोष से सेवा कार्य के लिए समर्पित बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होने परिसर में विभागों की ओर से लगाये गये प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरान्त पुलिस लाइन सभागार में विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री वितरण किया गया।

उन्होने दिव्यांग बच्चो से संवाद स्थापित कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा दिव्यांगजनों को वहीलचेयर एवं अन्य उपकरण आदि का वितरित किया। जिससे उन्हें अपने जीवन में सुविधा हो सके। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चो ने ‘‘तारे जमीन पर‘‘ गीत पर भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुति दी ।   राज्यपाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गरीबों और वंचितों के जीवन में सुधार लाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना ही प्राथमिकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ लाभार्थियों को मिल रहा है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों से उनकी शिक्षा, रुचियों, उपलब्धियों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि दिव्यांगता किसी की प्रतिभा और क्षमता में बाधा नहीं बन सकती। दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच के साथ वे जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होने विभिन्न विभागो की जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/सामग्री का वितरण किया । जिसमें 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियो को प्री-स्कूल किट, पोषण अभियान के तहत 10 पोषण पोटली का वितरण, 100 आयुमान कार्ड का वितरण, स्वामित्व योजना के अन्तर्गत 300 लाभार्थियो को घरौनी का वितरण, मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत 200 लाभार्थियों को चाभी का वितरण, 100 कृषको को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का स्वीकृति प्रमाण पत्र, 150 पीएम सूर्य योजना के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण, 100 जीरो पावर्टी के अन्तर्गत अन्त्योदय नवीन राशन कार्ड का वितरण, श्रम विभाग द्वारा संचालित 225 लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरण,  

मुख्यमत्री युवा उद्यमी अभियान के 250 लाभार्थियों को डमी चेक का वितरण किया गयां । राज्यपाल ने बच्चो को फलो की टोकरी एंव चॉकलेट का वितरण किया । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने समाजसेवी सिद्वार्थ राय की समाजसेवा के लिए जमकर तारीफ कीं। उन्होने कहा कि इस तरह की सेवा सभी को करना चाहिए। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि आपके निर्देशन में महिला सशक्तिकरण, महिला एवं बाल स्वास्थ्य,

दिव्यांगजनों के कल्याण तथा समाज के वंचित वर्गो के प्रति संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टि को निरंतर नई दिशा मिली है। महिलाओं की गरिमा, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, बच्चो के सर्वार्गीण विकास तथा दिव्यांगजनों के सम्मानजनक जीवन के लिये आपके मार्गदर्शन और करूणामय दृष्टिकोण ने हम सभी को प्रेरित किया है। अंत में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी सिद्धार्थ राय ,राज्यसभा सांसद डा.संगीता बलवंत, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्क्षय सरिता अग्रवाल,  पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार , एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारीगण उपस्थि थे।  

Popular Articles