Saturday, June 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ट्रैक्टर ट्राली पर लदा देशी शराब बरामद

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने दुरहिया कस्बा बाजार के पास मंगलवार को ट्रैक्टर ट्राली पर लदा 31 पेटी देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अशेषनाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ बाजार में वाहनों का चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रैक्टर ट्राली मे शराब की पेटी लेकर तस्कर बिहार जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस दुरहिया पर वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर आता दिखा। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी लिया तो उसमें रखा 31 पेटी देशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में बक्सर थाना मुफ्फसिल ग्राम कनक नरायनपुर निवासी राकेश कुमार कुशवाहा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने वाले टीम में चौकी प्रभारी अभईपुर रामकुमार दुबे, का. जयप्रकाश, का नीरज अनुरागी शामिल रहे।

Popular Articles