Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

दिनदहाड़े बैंक के सामने से बाइक चोरी

सैदपुर (गाजीपुर)। नगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। पंजाब नेशनल बैंक सैदपुर शाखा के सामने से सोमवार दोपहर एक बाइक चोरी हो गई। घटना बैंक के ठीक सामने होने से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वाहन स्वामी कृष्ण देव राजभर, निवासी कान्दर धुवर्जिन ने बताया कि वह दोपहर में बैंक के किसी कार्य से गया था। उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल बैंक के सामने खड़ी की और अंदर चले गए। जब वह काम समाप्त कर बाहर निकले तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला। बैंक के अंदर लगे कैमरे में बैंककर्मी द्वारा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर एक युवक लाल शर्ट पहने हुए बाइक ले जाते दिखाई दिया। फुटेज में संदिग्ध व्यक्ति आराम से बाइक स्टार्ट कर वहां से निकलता नजर आ रहा है। पीड़ित कृष्ण देव राजभर ने बताया कि बाइक उनके भतीजे अनिल राजभर के नाम से पंजीकृत है। घटना के बाद पीडित ने तहरीर दिया है।

Popular Articles