
गाजीपुर। इनरव्हील क्लब “मंडल 312” की मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने इनरव्हील क्लब का आधिकारिक दौरा किया। इस दौरान इनरव्हील क्लब की पदाधिकारियों और सदस्याओं ने माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने क्लब की अध्यक्ष राजश्री सिंह, सचिव रूबी संजर और अन्य सदस्यों के साथ बैठक कर वर्ष भर के सामाजिक कार्यों का अवलोकन किया। उन्होने क्लब के आगामी कार्यों के लिए दिशा निर्देश दिए, मंडलाध्यक्ष प्रिया नारायण ने प्राइमरी स्कूल के बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की और इनरव्हील क्लब के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब एक अंतरराष्ट्रीय सामाजिक महिला संगठन है, जो समाज में सेवा और मित्रता के माध्यम से ज़रूरतमंदों की सहायता करता है। इस बार हमारी थीम है स्टेपअप लीड बाई एग्जांपल यानि आगे बढ़िए और उदाहरण पेश कीजिए। उन्होंने बताया कि गाजीपुर इनर व्हील कल तीन दशक से ज्यादा पुराना क्लब है और ये लोग अपने संसाधनों से अच्छा कार्य कर रही हैं। क्लब अध्यक्ष राजश्री सिंह ने बताया कि हमलोग जरूरतमंदों की सहायता के लिए हमेशा खड़े हैं। इस अवसर पर विनीता सिंह, मंजू सेठ, रूबी संजर, साक्षी जायसवाल, डॉ० निमिषा, प्रीति, सरिता सेठ, अनीता आदि उपस्थित रहीं।




