Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

खाद्य विभाग ने दुकानों से लिये सात नमूनें

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार के निर्देशन में गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से होली पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर रोकथाम के उद्देश्य सें प्रभावी विशेष अभियान चलाकर सात नमूना लिया गया। टीम ने भितरी बाजार स्थित रामजी राजभर के मेसर्स-रामजी किराना स्टोर से मस्टर्ड आयल (सलोनी ब्राण्ड) का एक नमूना। 17 फरवरी  को शहर के महुआबाग स्थित संजय गर्ग के प्रतिष्ठान मेसर्स-वेरायटी जनरल स्टोर से काऊ घी (गीट्स ब्रांड)   का एक नमूना। शहर के गोलाघाट स्थित पुरूर्षोत्तम कुमार केशरी के प्रतिष्ठान मेसर्स-राजेन्द्र एण्ड सन्स से रिफाइण्ड सोयाबीन आयल (फार्चून ब्राण्ड) का एक नमूना। कोटिया चट्टी मुहम्मदाबाद, स्थित गोपाल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान   मेसर्स-गोपाल इण्टरप्राइजेज से Dates Bliss (Tauffa Brand)  का एक नमूना।कोटिया चट्टी मुहम्मदाबाद, स्थित गोपाल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान मेसर्स-गोपाल इण्टरप्राइजेज से दानेदार घी (Mugdh Brand) का एक नमूना। नवापुरा मोड युसुफपुर, स्थित ज्वाला चौरसिया के प्रतिष्ठान मेसर्स-मोना स्वीट्स से छेना मिठाई का 01 नमूना।बलुआ टप्पा कठउत, हरिहरपुर स्थित उमेश चन्द्र गुप्ता के प्रतिष्ठान से नमकीन (मोटू राम ब्राण्ड) का एक नमूना। लिये गये नमूनें प्रयोगशाला, में भेज दिये गये। जॉच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी। इस दौरान आरसी पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय एवं गुलाबचन्द गुप्त मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द प्रजापति,  पंकज कुमार कन्नौजिया एवं विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा की गयी।

Popular Articles