Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

वादकारी को न्याय दिलाना ही बार व बेंच का कर्तव्य है : जिला जज

जमानियां (गाजीपुर)। तहसील परिसर में बुधवार को बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को हुआ।मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।एसोसिएशन की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्रम,बुके व पौधा देकर सम्मानित किया गया। जिला जज ने निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। धमेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि मैं जन्मदगनि ऋषि की धरती पर आकर अपने आप को धन्य महसूस कर रहा हूँ।मैं भी अधिवक्ता रहा हूँ ।इसलिए अधिवक्ताओ के हर दुख दर्द को समझता हूं कि एक अधिवक्ता को कितने कष्ट का सामना करना पड़ता है।समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी करता है।पूर्व के कार्यकारिणी में जमानियां से एक भी शिकायत मुझे नहीं मिली।मुझे विश्वास है कि नई कार्यकारिणी भी पूर्व की भांति ही कार्य करेंगी।

बार व बेंच का गठन वादकारी को न्याय दिलाना और उन्हें समुचित सलाह देना है।यहां भवन का अभाव है। इसके लिए उच्च न्यायलय को पत्र भी भेजा था तो वहां से भवन के लिए पांच एकड़ भूमि की मांग की गई है। अगर भूमि मिल जाय तो भवन निर्माण शुरू करा दूंगा।जब भवन बन जाएगा तो यहाँ के लिए मुंसफ न्यायलय की मांग की जाएगी।भवन रहेगा तो रिकार्ड रूम भी बन जायेगा जिससे अधिवक्ताओं को परेशानी नहीं होंगी।इस मौके पर ग्राम न्यायलय न्यायाधीश अमित यादव,सीजेएम नूतन त्रिवेदी,एमएस सिटी संजय हरि शुक्ला,ओमप्रकाश सिंह सेवानिवृत जिला जज,एसडीएम ज्योति चौरसिया,सीओ अनिल कुमार निर्वाचित अध्यक्ष जयप्रकाश राम व सचिव मुनेश कुशवाहा,पंकज तिवारी, मेराज हसन,घनश्याम कुशवाहा,दिग्विजय नाथ तिवारी, अनिल सिंह सहित धनंजय मौर्य,रजनीकांत सहित संभ्रांत लोग रहे।

… इन्होंने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

स्थानीय बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित अध्यक्ष जय प्रकाश, महासचिव मुनेश कुशवाहा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज किशोर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम मिथिलेश व द्वितीय राजेश गुप्ता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम मिथिलेश व द्वितीय राजेश गुप्ता, सह सचिव पद पर राजेश गुप्ता, सह सचिव सूचना दिग्विजय,सह सचिव पुस्तकालय शमशाद राईनी तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सहित कनिष्ठ कार्यकारिणी के सदस्यों ने शपथ लिया।

Popular Articles