
गाजीपुर। शहर के बड़ी बाग निवासी मेधावी छात्र अक्षय कुमार राय ने जेईई मेन-2026 (सेशन-1) में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 99.21 प्रतिशत स्कोर हासिल किया है। देश के टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में अक्षय का नाम शामिल है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित जेईई मेन 2026 (जनवरी सेशन) का परिणाम 16 फरवरी को जारी किया गया है। अक्षय कुमार राय गुरुकुल द स्कूल गाजियाबाद में इंटर का छात्र है।

इनके पिता अभय कुमार राय सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर हैं। माता आशा राय गृहणी है। वह मूलरुप से बड़ीबाग निवासी अक्षय राय ने सफलता का श्रेय माता पिता और पूरे परिवार को दिया है। इनके बड़े पिता अजय कुमार राय सिद्धार्थनगर में पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं। इस सफलता पर मोहल्ले के उद्यमी विनोद राय, विवेक सिंह शम्मी, अनिल सिंह, आशीष सिंह मंटू, नवीन सिंह,यशवंत राय ,मनोज राय,दीपू राय,सभासद अजय राय दारा, बबलू राय आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।




