Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

‘पोषण भी–पढ़ाई भी’ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण

रेवतीपुर (गाजीपुर)। बीआरसी सभागार में सोमवार को ‘पोषण भी–पढ़ाई भी’ कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का तीन दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ वंदना गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण में कुल 200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दक्ष बनाया जाएगा। यह प्रशिक्षण दो बैचों में होगा, प्रत्येक बैच में 100 प्रशिक्षु शामिल होंगे। सीडीपीओ वंदना गुप्ता ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य 0-6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों को केवल प्रारंभिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन के लिए आवश्यक पोषण भी उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देशभर में पोषण और प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘पोषण भी–पढ़ाई भी’ अभियान की शुरुआत की गई है। इससे बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और वे खेल-खेल में सीखते हुए आगे बढ़ेंगे। विशेष प्रशिक्षक आत्मानंद यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के पहले दिन पढ़ाई, दूसरे दिन पोषण तथा तीसरे दिन पोषण एवं पढ़ाई के समन्वित विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएंगे। मास्टर ट्रेनर डेजी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर और प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करना है। इस मौके पर सुपरवाइजर दिव्या राय, बेबी यादव, पुष्पांजली मौर्या, अनामिका राय, मास्टर ट्रेनर डेजी शर्मा (प्रधानाध्यापिका), रामा आशीष, मोहन भारती, गंगाजी पांडेय, संगीता सिंह, सावित्री, वंदना सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles