Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बचपन मनुष्य के जीवन का श्रेष्ठतम उत्सव हैः प्रो.अमरनाथ

गाजीपुर। नगर के तुलसी सागर स्थित न्यू होराइजन एकेडमी में 16 फरवरी को विद्यालय का 29वां वार्षिक समारोह हुआ। मुख्य अतिथि एकेडमी के प्रबंध निदेशक और प्रधानाचार्य ने सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन किया। इस अवसर पर एकेडमी के छात्र- छात्राओं ने असमिया विहू नृत्य, तारे जमीन पर, राजस्थानी लोकनृत्य, आदि योगी थीम, ओंकारा देशभक्ति गीत, पपेट डांस, प्रस्तुतित कर दर्शक दीर्घा को झूमने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में एकलव्य की गुरुदक्षिणा संबंधी प्रसंग पर आधारित नृत्य नाटिका खास तौर से सराही गयी। संस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों में अदिति राय,  मानस राय, अराध्य यादव, आदित्य यादव,  आयुष दुबे, काव्या सिंह, गौरी जायसवाल,  असद आज़म, चित्रांगदा, आदि थे। एकेडमी के प्रबंध निदेशक प्रो. अमरनाथ राय ने कहा कि बचपन मनुष्य के जीवन का श्रेष्ठतम उत्सव है।

शिक्षा के माध्यम से बच्चों के व्यक्तित्व में उचित परिष्कार लाने का कार्य शिक्षकों का है पर अभिभावक तथा माता-पिता भी इस दायित्व से पृथक नहीं हैं। डॉ. श्रीकांत पाण्डेय ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए एकेडमी की शिक्षिकाओं को उनके श्रम साध्य प्रयासों के लिए बधाई दी. इस मौके पर प्रो. रामजी राय, प्रो. चंद्रकांता राय, डॉ. श्रीकांत पाण्डेय, डॉ. यशवंत सिंह, प्रो. विलोक सिंह, प्रो. अजय राय, नित्यानंद राय,  कृष्णा नंद उपाध्याय, डॉ. श्रीकांत पांडेय, विलोक सिंह, उप प्रधानाचार्य सारिका राय, सुनीता मिश्रा, कनक राय, सीमा राय, दीपा राय आदि उपस्थित थे। संगीतमय कार्यक्रमों के संयोजन एवं प्रस्तुति में सना फातिमा, अर्चना तिवारी, अनुश्रुति राय,  रिया राय, कंचन श्रीवास्तव, रेनू राय, अनन्या सिंह, अराधना राय आदि शिक्षिकाओं ने महत्पूर्ण योगदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य विभा राय ने आभार व्यक्त किया।

Popular Articles