Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पोखरे में मिला युवक का शव

सादात गाजीपुर। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड सात निवासी प्रदीप मद्धेशिया काकू का टाउन एरिया कार्यालय स्थित पोखरा में मंगलवार की सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई।। वह 12 फरवरी से लापता था। कई दिनों तक शव पानी में होने के कारण फूल गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।जानकारी के अनुसार, वार्ड सात निवासी जवाहर मद्धेशिया का पुत्र प्रदीप मद्धेशिया काकू मेहनत मजदूरी का काम करता था। वह 12 फरवरी की शाम को अपनी पत्नी लक्ष्मी से खाना बनाने को कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक प्रदीप के घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।उसकी कहीं पता नहीं चला। अगले दिन भी वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस के साथ-साथ परिजन रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली । इसी बीच मंगलवार की सुबह टाउन एरिया पोखरा की तरफ गये तो पानी में एक शव उतराया देखा। शव मिलने की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी वहां पहुंच गये। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पाकर उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी और सुरेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles