
गाजीपुर। सनबीम स्कूल महराजगंज में वरिष्ठ छात्र-छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन केपी. सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया।।इस अवसर पर सनबीम स्कूल दिलदारनगर के प्रधानाचार्य दीपक शॉ उपस्थित रहे। विदाई समारोह में कक्षा 11 के छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भावनात्मक ड्रामा ने विशेष रंग भर दिया। गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जूनियर विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स के प्रति सम्मान, स्नेह और शुभकामनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया गया। मिस्टर फेयरवेल का खिताब आदित्य पाठक तथा मिस फेयरवेल का खिताब साम्भवी राय को प्रदान किया गया। सनबीम आइडियल अवार्ड से श्रेया तिवारी को सम्मानित किया गया। सनबीम एंबेसडर अवार्ड अभिजीत गुप्ता को प्रदान किया गया। साथ ही विद्यालय के 32 विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों हेतु ट्रू ब्लू सनबीम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

निदेशक नवीन कुमार सिंह ने कहा, कि विद्यालय केवल शिक्षा प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त पाठशाला है। हमें गर्व है कि हमारे विद्यार्थी शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों में भी अग्रणी हैं।इस मौके पर प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्या तहसीन आब्दि, , वाइस चेयरमैन शोभा सिंह, निदेशक नवीन कुमार सिंह, निदेशक प्रवीण कुमार सिंह, निदेशिक स्मिता सिंह, कविता सिंह, शालिनी सिंह, आपरेशनल हेड रवि कुमार श्रीवास्तव, ऐकडेमिक हेड सरोन जालान सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।




