Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

प्रतिमा स्थापना को लेकर नगर में निकली कलश यात्रा

सादात (गाजीपुर)। नगर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) के शिखर निर्माण और देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापना को लेकर शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु नर नारी पीला वस्त्र धारण किए हुए थे। शोभायात्रा के आगे घोड़ा चल रहा था, जबकि रथ पर देवी देवताओं की प्रतिमा रखी गई थी। इसके पीछे श्रद्धालु महिलाएं तथा बच्चियां कलश लेकर चल रही थी। इस दौरान डीह बाबा, शीतला माता मंदिर, महावीर मंदिर, काली मंदिर, ठाकुरद्वारा सहित अन्य देवस्थली होते हुए नगर भ्रमण किया गया। इससे पहले वैदिक ब्राह्मण अशोक चौबे और ओमप्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन पूजन का कार्य संपादित कराया। जिसमें यजमान के रूप में सुभाष जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, मनीष यादव, भवेश, राजेश गुप्ता, राम विलास पाण्डेय, शीला प्रजापति ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव, सोमेश यादव, शिवानन्द सिंह मुन्ना, जितेन्द्र कुशवाहा, रवि जायसवाल, लक्ष्मण मोदनवाल, रामधनी शर्मा, साधु यादव, वीरेन्द्र, अनिल, संदीप, राजेंद्र सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने बताया कि कुटिया के महंत रहे प्रेम पुरी बाबा, रामपुरी बाबा और सुरेन्द्र पुरी बाबा की समाधि के साथ ही देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापना का कार्य 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भंडारा के साथ संपन्न होगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी हमराही कांस्टेबल संग मौजूद रहे।

Popular Articles