Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने किया सदर तहसील के पटलों का निरीक्षण

गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शनिवार को तहसील सदर के विभिन्न कार्यालयों और पटलों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर एवं तहसील सदर, न्यायालय कक्षों में रखे फाइलो, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, न्यायालय/कार्यालय नायब तहसीलदार नगर सदर, बिरनो, करण्डा, तहसील अभिलेखागार कक्ष, न्यायालय तहसीलदार न्यायिक, भूलेख कम्प्यूटर कक्ष, न्यायालय तहसीलदार सदर में लम्बित पुरानी पत्रावलियों को देखा। उन्होने यथा शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया । लंबित पत्रावलियों के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि जो फाइलें अभी भी अवशेष है उनमें ससमय दाखिल दफ्तर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाए। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख रखाव से सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की गई। संग्रह कार्यालय और रिकार्ड रुम के निरीक्षण के दौरान लम्बित पत्रावलियों, आनलाइन आरसी, स्टाम्प रजिस्टर, म्यूटेशन, दाखिल खारिज, खसरा, खतौनी सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर राजीव यादव, नायब तहसीलदार सम्बन्धित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular Articles