
बिरनो (गाजीपुर)। महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने शनिवार को मरदह के महाहर धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओ की भीड़ ज्यादा रहेगी, जिससे मन्दिरों में दर्शन की कोई समस्या उत्पन्न न हो पहले से तैयारिया कर लिया जाय। उन्होने कहा कि महाहर धाम पर महाशिवरात्रि पर्व की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था भी कर लिया जाय एवं वाहन पार्किग की जगह चिन्हित कर कर लिया जाय। पार्किग स्थल एवं आने-जाने वाले रास्तो पर कोई विद्युत तार लटका न हो ।पहले से ही निरीक्षण कर इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाय। मन्दिर की साफ-सफाई के लिए मन्दिर प्रबन्धन से वार्ता कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया की मन्दिर के आस-पास कोई भी छुट्टा पशु न रहें। पुलिस अधीक्षक ने संबन्धित को निर्देशित किया की मन्दिर में प्रवेश के लिए महिला एवं पुरूष की अलग-अलग लाइन लगाकर प्रवेश दिया जाय, एवं मन्दिर परिषर में खोया पाया केन्द्र बनाया जाय। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार, क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।




