Saturday, July 25, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एनएचएआई ने हाइवे से अतिक्रमण हटाया

बिरनो (गाजीपुर)। एनएचएआई की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के बंतरा, गन्नापुर, पिरथीपुर, भड़सर, सियारामपुर, नसरतपुर, बरही व मरदह सहित विभिन्न चट्टी-चौराहों पर अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए सख्त हिदायत दी गई कि राष्ट्रीय राजमार्ग की जमीन पर किसी प्रकार का कब्जा न करें। अभियान के तहत सड़क किनारे रखे गोबर के उपले, अंगीठी, पुआल तथा अन्य सामान को हटाने की घोषणा की गई। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड, पोस्टर और बैनरों को जेसीबी से हटवा दिया गया।एनएचएआई कर्मी राकेश शर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है। दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।अचानक हुई इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए चट्टी-चौराहों पर हलचल की स्थिति रही, हालांकि प्रशासन की सख्ती के चलते अभियान शांतिपूर्ण हो गया।

Popular Articles