Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

काम के दिनों में कटौती, भुगतान में देरी

गाजीपुर। कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत शुक्रवार को आमघाट गांधी पार्क से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा गांधी पार्क से प्रारंभ होकर मिश्र बाजार और महुआबाग होते हुए सरजू पांडे पार्क पर समाप्त हुई। पदयात्रा में जिले के प्रभारी एवं पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय उपस्थित रहे। उन्होंने भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि काम के दिनों में कटौती, भुगतान में देरी और बजट में कमी से मजदूरों को पलायन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीब मजदूरों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसी भी सूरत में उनके हक पर आंच नहीं आने देगी।जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि गांवों में रोजगार के अवसर घट रहे हैं और सरकार आंकड़ों के जरिए विकास का भ्रम फैला रही है। शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि कांग्रेस गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगी।पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह ने मनरेगा को गरीबों की जीवनरेखा बताते हुए मांग की कि मजदूरों के भुगतान में भारत सरकार 90 प्रतिशत और प्रदेश सरकार 10 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित करे, अन्यथा यह योजना प्रभावित हो जाएगी। पदयात्रा में अजय सिंह, जनक कुशवाहा, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, विद्याधर पांडेय, हामिद अली, राघवेंद्र कुमार, देवनारायण सिंह, सतिराम सिंह, आशुतोष गुप्ता, गुड्डू कुमार, महबूब निशा, बृजेश कुमार, शबीहूल हसन, रईस अहमद, मोहम्मद अयूब, शशि भूषण राय, अजय कुमार दुबे, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, कमलेश्वर प्रसाद, मुकेश कुमार, गयासुद्दीन, शंभू कुशवाहा, गुलबास यादव, जफरुल्लाह, संजय गुप्ता, मोहन राम, डब्लू राम, मोहन चौहान, संतोष कुशवाहा, संजय सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, लखन श्रीवास्तव, बालेश्वर विश्वास, कमलेश यादव, ओम प्रकाश यादव, जेपी पांडे, चंद्रशेखर आर्या, राजू कुमार, अब्दुल हामिद अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Popular Articles