Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अधीक्षण अभियंता ने लापरवाही पर अवर अभियंताओं पर किया कार्रवाई

गाजीपुर। बिजली बिल राहत योजना में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने सख्त रुख अपनाते हुए 29 अवर अभियंताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत चार अवर अभियंताओं का एक साल के लिए इंक्रीमेंट असंचयी प्रभाव से रोक दिया गया है। वहीं चार अभियंताओं को एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस में रुचि न लेने पर चार्जशीट जारी की गई है। इसके अलावा उन्होने 18 अभियंताओं को कठोर चेतावनी पत्र दिया गया है, जबकि 6 अवर अभियंताओं पर मिसलेनियस चार्ज लगाए गए हैं। इन पर आरोप है कि वर्ष 2025-26 में ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं का सही विवरण डिस्कॉम कार्यालय को नहीं दिया गया और रोकथाम के उपाय भी नहीं किए गए। वहीं 15 अवर अभियंताओं को बिजली बिल राहत योजना में रुचि न लेने पर निंदा प्रविष्टि दी गई है।अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने कहा कि सरकार की मंशा उपभोक्ताओं को राहत देने की है और योजना को सफल बनाना हर अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आगे भी लापरवाही मिलने पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधीक्षण अभियंता की इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Popular Articles