Friday, July 24, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मैं बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर गरीब जनता की सेवा करता रहूंगाः डा.वीरेंद्र

गाजीपुर। लुटावन महाविद्यालय सकरा के परिसर में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व.कैलाश यादव की दसवीं पुण्यतिथि मनाई गई। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के तमाम नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष करने और लोकतंत्र की रक्षा करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सांसद अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें खांटी समाजवादी बताया। उन्होने कहा कि स्व. कैलाश यादव जमीनी नेता थे। उन्होंने गरीबों की लड़ाई को अपनी लड़ाई समझ कर हमेशा लड़ने का काम किया करते थे।

सांसद ने कहा कि उनका संघर्ष भरा जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय है। ग्राम प्रधान से लेकर पंचायती राज मंत्री तक का उनका संघर्ष हम सबको यह सबक देता है कि यदि आदमी ईमानदारी और समर्पण भाव से काम करें तो कोई मंजिल दूर नहीं। उन्होंने कहा कि मानवता उनके अंदर कूट कूट कर भरी थी, वह बहुत ही संवेदनशील व्यक्ति थे। गरीबों, किसानों, पिछड़ों के लिए उनके अंदर असीम प्यार था।उनके हक और अधिकार के लिए वह सत्तत संघर्ष करते रहे। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा वह समाजवादी आंदोलन के प्रमुख सिपाही थे। वह पार्टी के कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझते थे। कार्यकर्ताओं के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े रहते थे। वह सरल और खुशमिजाज व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब के संविधान को खत्म करना चाहती है। हमें इसकी रक्षा के लिए संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना होगा। श्रृद्धांजलि सभा के संयोजक विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि मैं आजीवन बाबू जी के पदचिन्हों पर चलकर गरीब जनता की सेवा करता रहूंगा। मेरा दरवाजा हर वक्त पार्टी के कार्यकर्ताओं और इस जनपद के गरीबों, मजलूमों के लिए खुला है। उनके सेवा और मदद के लिए हर संभव तरीके से तैयार हूं।

मेरे खून का एक एक कतरा समाजवादी आंदोलन को मजबूत करने के लिए न्योछावर हैं। इस अवसर पर लुटावन महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक विभा यादव ने प्रतिमान छात्रों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया।इस श्रद्धांजलि सभा में पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,पूर्व विधायक सैय्यदा शादाब फातिमा, पूर्व एमएलसी काशी नाथ यादव, खुर्शीद अहमद,विजय कुमार यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, आजमगढ़ के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव,मउ के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव, वाराणसी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़,पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव, राजकुमार पांडेय, बजरंगी राम, आत्मा यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, मुन्नीलाल राजभर,पुर्व चेयरमैन रामधारी यादव , सच्चे लाल यादव, कन्हैया यादव,साधू यादव, रामवचन यादव, अनिल यादव, गोवर्धन यादव आदि मौजूद थे।इस श्रृद्धांजलि सभा की अध्यक्षता डॉ रमाशंकर राजभर और संचालन विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने किया।

Popular Articles