
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन में गाजीपुर ने ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। लखनऊ में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश के सभी 75 जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें गाजीपुर के गौरव और प्रांतीय प्रतिनिधि विनीत कुमार राय को ‘संयुक्त मंत्री’ (प्रांतीय कार्यकारिणी) के पद पर भारी मतों से निर्वाचित घोषित किया गया।
… चुनाव परिणाम का विवरण…
लखनऊ में हुए इस कड़े मुकाबले में विनीत कुमार राय को कुल 119 मत प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंदी विनोद कुमार सिंह (बहराइच) को 91 मतों पर संतोष करना पड़ा। विनीत ने 28 मतों के अंतर से गौरवशाली विजय प्राप्त कर प्रांतीय संगठन में अपनी जगह बनाई।
… पदाधिकारियों ने दी बधाई…
ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन, के जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी एवं जिला महामंत्री मनोज यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे जनपद की बड़ी जीत बताया है।जिला अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि 75 जिलों के प्रतिनिधियों के बीच विनीत का चुना जाना गाजीपुर के लिए सम्मान की बात है। हमें विश्वास है कि वे ग्राम विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश स्तर पर पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। इस अवसर पर जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारियों ने विनीत राय के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी है।




